1 जनवरी नहीं, इस दिन होता है हिंदू नववर्ष, जानिए कब मनाया जाएगा हिंदू नया साल। 

पूरी दुनिया 1 जनवरी को नया साल मनाती है, लेकिन हिंदू नववर्ष इस दिन से शुरू नहीं होता। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, नववर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। हिंदू कैलेंडर में 12 महीने होते हैं, जिसमें पहला महीना चैत्र और आखिरी महीना फाल्गुन होता है। कहा जाता है कि लगभग 2000 साल पहले उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने विक्रम संवत की शुरुआत की थी। विक्रमादित्य ने चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को महत्वपूर्ण मानते हुए इस पंचांग को पूरे भारत में फैलाया था। तो आइए, जानते हैं कि साल 2025 में हिंदू नववर्ष कब मनाया जाएगा।

साल 2025 में हिंदू नववर्ष 30 मार्च को मनाया जाएगा, और यह विक्रम संवत 2082 होगा। ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की थी, जो कि हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण मानता है। यही कारण है कि इस दिन धार्मिक कार्य करना शुभ माना जाता है। हिंदू परंपरा के अनुसार, नववर्ष के दिन भगवान श्री गणेश, प्रमुख देवी-देवताओं, वेदों और पंचांग का पूजन कर नए साल का स्वागत किया जाता है। वहीं, 1 जनवरी को पश्चिमी कैलेंडर के अनुसार नया साल मनाया जाता है, जो जूलियन कैलेंडर पर आधारित होता है। जूलियन कैलेंडर में वर्ष 2025 चल रहा है, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार यह नववर्ष विक्रम संवत 2082 होगा। इन दोनों के बीच लगभग 57 साल का अंतर होता है, मतलब हिंदू नववर्ष अंग्रेजी के नए साल से करीब 57 साल आगे होता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स