कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के संकेत, राजनीतिक दबाव और आलोचना के कारण बड़ा कदम।
कनाडा से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आज, सोमवार या इस हफ्ते के भीतर ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर सकते हैं। जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में कनाडा के भारत सहित कई देशों से रिश्ते प्रभावित हुए हैं, जिससे यह खबर भारत के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
हाल के समय में कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार की लोकप्रियता लगातार गिर रही है। इससे पहले, ट्रूडो की सरकार की प्रमुख मंत्री और उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने भी इस्तीफा दे दिया था, जिसे ट्रूडो के लिए बड़ा झटका माना गया, क्योंकि वह देश की वित्त मंत्री भी थीं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ट्रूडो का मजाक उड़ाया था, उन्हें कनाडा का "गवर्नर" करार देते हुए कहा था कि वह कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बना सकते हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि कनाडा अवैध प्रवासियों और मादक पदार्थों के प्रवाह को रोकने में असफल रहता है, तो उस पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया जा सकता है। ट्रूडो ने इस पर चिंता जताई थी कि इससे कनाडा की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा।कनाडा में बुधवार को लिबरल पार्टी का कॉकस बैठक होने वाली है, और इसके पहले ही जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे का ऐलान हो सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रूडो अंतरिम नेता के रूप में बने रहेंगे या नहीं, जबकि लिबरल पार्टी नए नेतृत्व की तलाश में है। दिसंबर में, एनडीपी नेता जगमीत सिंह ने कहा था कि वह लिबरल सरकार को गिराने के लिए एक प्रस्ताव पेश करेंगे।
















































































Leave Your Message