रमेश बिधूड़ी के बयान पर आतिशी का तीखा हमला, पिता को गाली देने को बताया शर्मनाक।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके पिता, जो एक शिक्षक हैं और 80 साल के हो चुके हैं, दिल्ली के गरीब और मीडिल क्लास बच्चों को पढ़ाते रहे हैं, लेकिन आज वे बहुत बीमार हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि रमेश बिधूड़ी जैसी घटिया राजनीति के कारण अब एक बुजुर्ग को गालियां दी जा रही हैं। आतिशी ने यह भी कहा कि बिधूड़ी को यह बताना चाहिए कि उन्होंने दक्षिण दिल्ली और कालकाजी इलाके के लिए क्या काम किया है, और उनके दस साल के सांसद कार्यकाल को उनके पांच साल के विधायक कार्यकाल से कैसे बेहतर साबित किया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि यदि बिधूड़ी अपनी उपलब्धियों को प्रमुखता देना चाहते हैं, तो वह कह सकते हैं कि अगर आतिशी ने एक सड़क बनवाई, तो उन्होंने दस सड़कें बनाई; अगर आतिशी ने 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए, तो उन्होंने 1000 कैमरे लगाए; अगर आतिशी ने 1000 लाइटें लगवाईं, तो उन्होंने 5000 लाइटें लगवाईं। आतिशी ने गुस्से और दुःख के साथ यह भी कहा कि बिधूड़ी उनके बुजुर्ग पिता को गालियां देकर वोट मांग रहे हैं, जो बहुत दुखद है। यह बयान सोमवार (6 जनवरी) को दिया गया था, जब आतिशी पहले कभी इतनी भावुक नहीं दिखी थीं।















































































Leave Your Message