गूगल ने महाकुंभ के मौके पर पेश किया खास फीचर, पुष्प-वर्षा का ले आनंद।
गूगल ने महाकुंभ के आयोजन के मौके पर खास तैयारी की है। अब, जब आप गूगल पर "महाकुंभ" टाइप करेंगे, तो स्क्रीन पर फूलों की बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही, आपको महाकुंभ से जुड़ी तमाम जानकारी और नवीनतम लेख भी मिलेंगे। यह पहला अवसर नहीं है, जब गूगल ने किसी विशेष मौके के लिए ऐसा किया है। पहले भी गूगल ने विभिन्न इवेंट्स पर खास डूडल्स और फीचर्स पेश किए हैं, जो यूजर्स को उस इवेंट से संबंधित जानकारी प्रदान करते हैं। गूगल का यह फीचर अब मोबाइल और कंप्यूटर दोनों के लिए उपलब्ध है। जब आप महाकुंभ टाइप करेंगे, तो आपको स्क्रीन पर आकर्षक एनिमेशन के साथ पुष्प-वर्षा दिखाई देगी। यह फीचर यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले महाकुंभ के संदर्भ में है, जिसमें 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने की संभावना है। इसे अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जा रहा है।
महाकुंभ 2025 को "डिजिटल महाकुंभ" कहा जा रहा है, क्योंकि इस बार प्रयागराज में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ड्रोन और लाइफ सेवर बोट्स का उपयोग किया जाएगा। मेला क्षेत्र में फ्री Wi-Fi और अन्य हाई-टेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, QR बेस्ड एंट्री, AI पार्किंग और CCTV कैमरे जैसी आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है, और 13 अखाड़ों के साधू और दुनियाभर के श्रद्धालु इसमें भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।
















































































Leave Your Message