जसप्रीत बुमराह ने दिसंबर 2024 में प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया शानदार प्रदर्शन। 

आईसीसी ने दिसंबर 2024 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान किया, जिसे भारत के जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और साउथ अफ्रीका के डेन पैटरसन को पीछे छोड़ते हुए यह अवॉर्ड जीता। दिसंबर महीने में बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह ने दिसंबर में तीन टेस्ट मैच खेले और भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए 14.22 की औसत से 22 विकेट लिए। उन्होंने एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट और गाबा टेस्ट में 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण भारत टेस्ट मैच ड्रॉ करने में सफल रहा।

जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट मैच में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जहां उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में उनकी 5 विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 155 रनों पर ऑलआउट किया। बुमराह ने इस सीरीज में कुल 32 विकेट हासिल किए और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। इस दौरान उन्होंने अपने 200 टेस्ट विकेट भी पूरे किए। बुमराह को दिसंबर 2024 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दूसरी बार मिला है। इससे पहले, जून 2024 में भी उन्होंने यह अवॉर्ड जीता था। बुमराह, शुभमन गिल के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो बार यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड हासिल किया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स