आईपीएल 2024 के लिए दुबई में होगा ऑक्शन, आर्या का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, आर्या पर ऑक्शन में टीमें बड़ा दांव लगा सकती हैं वे ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं आर्या का बेस प्राइस 20 लाख रुपए रखा गया है।

IPL की वजह से कई क्रिकेटर्स की किस्मत चमक गई है। अगर क्रिकेटर्स नेशनल टीम में जगह नहीं बना पाते हैं, तो वे यहां अच्छा परफॉर्म करके नाम कमा लेते हैं। जिसके साथ कमाई भी अच्छी हो जाती है।  
आईपीएल 2024 के लिए दुबई में ऑक्शन होगा। इसको लेकर टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार ऑक्शन में कई गुमनाम चेहरे चमक सकते हैं, जिसमे एक नाम, आर्या देसाई का है। आर्या घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हैं। आर्या ने अपने एज ग्रुप में काफी अच्छा परफॉर्म किया है। आर्या पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है।  
आर्या पर ऑक्शन में टीमें बड़ा दांव लगा सकती हैं। आर्या को ऑक्शन के सेट नंबर 16 में शामिल किया गया है। वे ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। आर्या बैटिंग के साथ-साथ स्पिन बॉलिंग भी कर लेते हैं। आर्या का बेस प्राइस 20 लाख रुपए रखा गया है। कोलकाता की निगाहें एक बार फिर से आर्या पर हो सकती हैं।
अगर आर्या देसाई के अब तक के घरेलू क्रिकेट के आंकड़ों को देखें तो वह ठीक रहे हैं। आर्या को सीनियर प्लेयर्स के साथ ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों की 6 पारियों में 151 रन बनाए हैं।  इस दौरान एक अर्धशतक भी लगाया है।  

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स