केजरीवाल का पीएम मोदी को पत्र, दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50% रियायत देने की करी अपील। 

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके ठीक पहले आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। अपनी चिट्ठी में केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50% छूट देने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों का योगदान है, इसलिए दोनों को मिलकर इस खर्च का वहन करना चाहिए। इसके अलावा, केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार छात्रों के लिए फ्री बस यात्रा की योजना भी बना रही है। आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा, "मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज के छात्रों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बात पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। दिल्ली के छात्र अपने स्कूल और कॉलेज तक आने-जाने के लिए मेट्रो पर बड़ी संख्या में निर्भर हैं। छात्रों पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए मैं प्रस्तावित करता हूं कि दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50% की रियायत दी जाए।

केजरीवाल ने अपने पत्र में आगे लिखा, "दिल्ली मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच 50:50 साझेदारी का हिस्सा है। इसलिए, इस पर होने वाले खर्च को दोनों सरकारें मिलकर वहन करें। हमारी ओर से, हम छात्रों के लिए बस यात्रा को पूरी तरह से मुफ्त करने की योजना बना रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आप इस प्रस्ताव को मंजूरी देंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स