सूडान में बढ़ती हिंसा के बीच जुबा में लूटपाट और आगजनी, सरकार ने पूरे देश में रात का लगाया कर्फ्यू। 

साउथ सूडान की राजधानी जुबा में हिंसा, आगजनी और लूटपाट का माहौल बन गया है। सूडान में लंबे समय से गृहयुद्ध चल रहा है, लेकिन शुक्रवार को हिंसा फिर से बढ़ गई और यह पूरे देश में फैलने लगी। इस दौरान कई जगहों पर आगजनी, हमले और दुकानों में लूटपाट हुई। जुबा में सूडानी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में लूटपाट के बाद पूरे देश में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस प्रमुख जनरल अब्राहम मन्युयात ने शुक्रवार को कहा कि जुबा और अन्य शहरों में लूटपाट को रोकने के लिए शाम छह बजे से सुबह तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके तहत दुकानदारों को अपनी दुकानें शाम पांच बजे तक बंद करनी होंगी। मन्युयात ने सरकारी टेलीविजन पर कहा, "हम सभी बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे।

माना जाता है कि इस सप्ताह की शुरुआत में सूडान में स्थानीय लड़ाकों द्वारा साउथ सूडान के नागरिकों की कथित हत्याओं के बाद ही यहां सूडानी नागरिकों को निशाना बनाकर हिंसा की गई। इसके बाद हिंसा फिर से तेज़ी से फैलने लगी। गेजीरा प्रांत जैसे क्षेत्रों में साउथ सूडान के नागरिकों को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने के बाद राष्ट्रपति की प्रेस सचिव लिली एडहेउ मार्टिन मैनियल ने देशवासियों से संयम बनाए रखने की अपील की। बावजूद इसके, सड़कों पर हिंसा, आगजनी, हमले और लूटपाट ने लोगों को डर और दहशत में डाल दिया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स