डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को WHO से बाहर निकालने का दिया आदेश, साथ ही शपथ लेने के बाद किए कई बड़े फैसले।
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है और पद ग्रहण कर लिया है। शपथ लेते ही ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका का ‘स्वर्ण युग’ अब से शुरू होता है। पद संभालते ही ट्रंप ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इनमें से एक बड़ा फैसला यह था कि उन्होंने अमेरिका को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से बाहर निकालने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। यह कदम पहले के उनके पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने के फैसले के बाद लिया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया, जिसके तहत अमेरिका को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से बाहर निकाला जा रहा है। ट्रंप ने इस पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, "यह बहुत बड़ी बात है।" अमेरिका WHO के लिए फंड देने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है और 1948 में इसका सदस्य बना था। WHO वैश्विक स्वास्थ्य संकटों और संक्रामक रोगों से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन ट्रंप ने इसे छोड़ने का निर्णय लिया, यह कहते हुए कि अमेरिका को अनिश्चितता और असमानता का सामना करना पड़ा, क्योंकि अमेरिका ने WHO को सालाना 500 मिलियन डॉलर का योगदान दिया, जबकि चीन केवल 39 मिलियन डॉलर देता है। ट्रंप ने इसे अनुचित माना और इस आधार पर अमेरिका को WHO से अलग करने का निर्णय लिया। 2024-25 के बजट में अमेरिका ने WHO को 662 मिलियन डॉलर की फंडिंग की थी, और अब इसके समाप्त होने से संगठन की फंडिंग में कमी आ सकती है।
















































































Leave Your Message