साधु बनने की राह में छोड़ी 400 लोगों की टीम, जाने एमटेक वाले बाबा की कहानी।
महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर कई साधु, संत और बाबा तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले चिमटा वाले बाबा, हर्षा रिछारिया और आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह के बारे में चर्चा हुई, अब एक और बाबा की कहानी वायरल हो रही है। इनका नाम एमटेक वाले बाबा है, और उनकी सैलरी और पद जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक समय था जब बाबा के साथ 400 लोगों की टीम काम करती थी, लेकिन अब वह नागा साधु की तरह जीवन जी रहे हैं।
एमटेक वाले बाबा, जिनका असली नाम दिगंबर कृष्ण गिरि है, ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी जीवन यात्रा के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने बताया कि वह पहले एक इंजीनियरिंग कंपनी में जनरल मैनेजर (GM) के पद पर काम करते थे, और उनकी टीम में 400 लोग थे। हालांकि, 2010 में उन्होंने सबकुछ त्याग दिया और संन्यास ले लिया। बाबा ने कहा कि उनका जन्म बेंगलुरु में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था और उन्होंने कर्नाटक यूनिवर्सिटी से एमटेक की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने बताया कि एक ट्रिप से वापस आते वक्त देहरादून में साधुओं की एक टोली को देख कर उनके मन में वैराग्य का विचार आया। इसके बाद उन्होंने सभी अखाड़ों से जुड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। फिर उन्होंने हरिद्वार जाकर सबकुछ गंगा में प्रवाहित किया और 10 दिन तक भिक्षा मांगी। बाबा का मानना था कि अधिक पैसा होने से आदतें बिगड़ जाती हैं और शांति नहीं मिलती। इसके बाद, उन्होंने गूगल पर निरंजन अखाड़े की तलाश की और महंत श्री राम रतन गिरी महाराज से दीक्षा ली। अब वह उत्तरकाशी के एक छोटे गांव में रहकर साधु जीवन जी रहे हैं।
















































































Leave Your Message