किडनी ट्रांसप्लांट की बढ़ती मांग। मांग करने वालों का हाल बेहाल।
किडनी ट्रांसप्लांट की बढ़ती मांग। मांग करने वालों का हाल बेहाल।
भारत में अंगदान के इंतजार में बैठे लोगों की बढ़ती कतार के बीच अंगदान करने वाले लोगों में भारी कमी देखी जा रही है।
भारत में हर साल 2 लाख लोग लीवर या कैंसर से अपनी जान गवां रहे हैं वहीं किडनी की कमी से मरने वालों के आंकड़े भयावह हैं. क्रॉनिक किडनी डिसीज दुनियाभर में एक बड़ी बिमारी के रूप में सामने आ रही है. 1990 से 2017 तक 27 साल में इस बीमारी के 41 प्रतिशत रोगी बढ़ चुके हैं।
भारत में वर्तमान समय में अंग दाताओं की भारी कमी के चलते समस्या गंभीर होती जा रही है. देश में मृत अंग दाताओं की भी भारी कमी है।
किडनी दान करने वालों में बड़ा अंतर
भारत में मांग के मुकाबले आपूर्ति बहुत ही कम है। देश में हर साल 2 लाख लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट की जरुरत होती है लेकिन हर साल केवल 10 हजार किडनी का ही ट्रांसप्लांट किया जाता है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अंगदान के इंतजार में भी अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। वहीं देश में विभिन्न अंगदान दरों पर नजर डालें तो तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र ऐसे राज्य हैं जहां अंगदान करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके अलावा दिल्ली-NCR, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल उन राज्यों में से हैं जहां बड़ी संख्या में जीवित अंगदाता मौजूद हैं।
















































































Leave Your Message