टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर बनाए कई रिकॉर्ड, वरुण चक्रवर्ती बने प्लेयर ऑफ द मैच।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है, और इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ। इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। आइए, हम आपको इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं।
भारतीय टीम ने कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की, और इस जीत के साथ ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह कोलकाता में भारतीय टीम की लगातार 7वीं जीत थी, जो उन्होंने 2016 से बनाए रखा है। अब भारतीय टीम आईसीसी के फुल मेंबर नेशनल में एक ही वेन्यू पर लगातार सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गई है, और पाकिस्तान के बराबरी पर भी पहुंच गई है, जिन्होंने कराची में 7 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते थे। इस सूची में टॉप पर इंग्लैंड है, जिन्होंने कार्डिफ में लगातार 8 टी20 मैच जीते थे। मैच के बारे में बात करें तो, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना पाई, जिसमें जोस बटलर ने 68 रन बनाये। बाकी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना सके। इसके बाद, टीम इंडिया ने 12.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 133 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
















































































Leave Your Message