सफेद दांत पाने के आसान देसी नुस्खे: पीले दांतों को कहें अलविदा।
गंदे और पीले दांत न केवल चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित करते हैं, बल्कि इससे दांतों की मजबूती भी कम हो सकती है। कॉफी, चाय और तंबाखू में पाए जाने वाले टैनिन के कारण दांतों के इनेमल पर दाग लगने लगते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर्स दांतों की सफाई के लिए दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। जब दांतों पर प्लाक जमा होता है, तो वे पीले पड़ने लगते हैं। ऐसे में चाहे आप कितनी भी मेहनत से ब्रश करें, दांतों का पीलापन खत्म नहीं होता। इसके कारण मुंह से बदबू भी आने लगती है। इस स्थिति से बचने के लिए आप कुछ प्रभावी घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं, जो आपके ओरल हाइजीन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
पीले दांतों के लिए देसी उपाय:
1 बेकिंग सोडा और नमक: बेकिंग सोडा और नमक को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दांतों पर हल्के हाथ से रगड़ें और फिर पानी से धो लें। यह दांतों के पीलापन को दूर करने में मदद करता है और दांतों की सफाई भी करता है।
2. नारियल तेल (ऑयल पुलिंग): नारियल तेल को मुंह में लेकर 10-15 मिनट तक कुल्ला करें। इससे मुंह की सफाई होती है और दांतों का पीलापन धीरे-धीरे कम हो सकता है।
3. स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C दांतों के पीलापन को कम करने में मदद करते हैं। स्ट्रॉबेरी को मैश कर उसे दांतों पर लगाएं और कुछ मिनटों बाद धो लें।
4. नींबू और बेकिंग सोडा: नींबू का रस और बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे दांतों पर लगाकर हल्के हाथ से ब्रश करें। यह दांतों के पीलापन को हटाने में कारगर होता है, लेकिन इसे हफ्ते में एक बार ही इस्तेमाल करें क्योंकि नींबू का एसिड ज्यादा प्रयोग से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।
5. मेथी के बीज: मेथी के बीज को पीसकर पाउडर बना लें और इसे दांतों पर लगाएं। यह न केवल दांतों का पीलापन कम करता है, बल्कि मुंह की बदबू को भी दूर करता है।
6.हल्दी और सरसों का तेल: हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जबकि सरसों का तेल दांतों को मजबूत बनाता है। हल्दी और सरसों के तेल को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे दांतों पर रगड़ें।
7. सेलरी और गाजर: इन क्रंची सब्जियों को खाने से दांतों की सफाई होती है और वे प्राकृतिक रूप से सफेद बने रहते हैं। यह दांतों से गंदगी हटाने का भी काम करती हैं।
















































































Leave Your Message