ट्रूडो ने ट्रंप को दी कड़ी चेतावनी, कनाडा पर टैरिफ लगने से अमेरिकी उपभोक्ताओं को हो सकती है भारी परेशानी। 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक कड़ी चेतावनी दी है। ट्रूडो ने गुरुवार को कहा कि अगर ट्रंप कनाडाई उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने का फैसला करते हैं, तो अमेरिकियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह बयान तब आया जब ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे जस्टिन ट्रूडो ने नकारा। अब ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह फरवरी से कनाडा और मैक्सिको पर 25% टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने पहले भी कनाडा, मेक्सिको और चीन पर नए टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, लेकिन पहले दिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब, फरवरी से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान करते हुए ट्रंप ने इसे लागू करने की बात की है, जिससे ट्रूडो भी नाराज हो गए हैं।

ट्रूडो ने ट्रंप को कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर ट्रंप टैरिफ लगाते हैं तो कनाडा इसका जवाब देगा और इससे अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए अधिकांश चीजों की कीमतें बढ़ जाएंगी। ट्रूडो ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ट्रंप ऐसा चाहते हैं। कनाडा का अमेरिका के साथ बहुत बड़ा व्यापारिक संबंध है, खासकर ऑटो, लकड़ी और तेल के बाजार में। अगर ट्रंप कनाडाई तेल पर टैरिफ लगाते हैं तो इससे गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं, क्योंकि अमेरिका को हर दिन खपत होने वाला एक चौथाई तेल कनाडा से आता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स