भारत को दूसरा टी20 मैच से पहले बड़ा झटका, ओपनर अभिषेक शर्मा हुए चोटिल।
आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाना है, जो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इस मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं। अभिषेक शर्मा अभ्यास के दौरान चोटिल हुए और उनका एंकल ट्विस्ट हो गया, जिससे वह काफी दर्द में हैं और चल भी नहीं पा रहे हैं। अब यह संभावना है कि वह दूसरा टी20 मैच नहीं खेल पाएंगे। पहले टी20 में अभिषेक शर्मा भारत की जीत के हीरो रहे थे।कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 5 चौके और 8 छक्के लगाए थे। अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंदों में 79 रन बनाए, और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 232 था। उनकी तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 133 रनों का लक्ष्य महज 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था।
अभिषेक शर्मा का चोटिल होना भारत के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि इस सीरीज में सेलेक्टर्स ने सिर्फ दो ओपनर को चुना था – संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा। 15 सदस्यीय टीम में और कोई ओपनर नहीं है। ऐसे में अगर अभिषेक दूसरा टी20 मैच नहीं खेलते, तो तिलक वर्मा को ओपनिंग करनी पड़ सकती है। तिलक आमतौर पर नंबर 3 पर खेलते हैं, लेकिन वह ओपनर के तौर पर भी खेल सकते हैं। इसके अलावा, ध्रुव जुरेल भी एक विकल्प हो सकते हैं, हालांकि जुरेल ने अभी तक सिर्फ घरेलू क्रिकेट में ओपनिंग की है और आईपीएल में उन्हें ओपनिंग करते हुए नहीं देखा गया है।
















































































Leave Your Message