यानिक सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 का जीता खिताब, ज्वेरेव को हराकर इटली के पहले तीन ग्रैंड स्लैम के बने चैंपियन।
इटली के 23 साल के यानिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 का फाइनल जीत लिया। उन्होंने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को तीन सेटों में 6-3, 7-6 (4), 6-3 से हराया और उन्हें कोई मौका नहीं दिया। यह सिनर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब था, और वह तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले इटली के पहले टेनिस खिलाड़ी बने। सिनर ने मैच में 32 विनर्स लगाए, जबकि ज्वेरेव ने 25। ज्वेरेव ने 45 सहज गलतियां की, जबकि सिनर ने केवल 27 गलतियां की। मैच के बाद ज्वेरेव ने सिनर की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। सिनर की यह लगातार 21वीं जीत है और पिछले पांच ग्रैंड स्लैम में वह तीसरी बार चैंपियन बने हैं।
पुरुष सिंगल्स में किसी खिलाड़ी द्वारा करियर के पहले ग्रैंड स्लैम खिताब का सफलता से बचाव करना एक दुर्लभ उपलब्धि है। यानिक सिनर से पहले, यह कारनामा स्पेन के राफेल नडाल ने 2005 और 2006 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर किया था। इस बीच, सिनर को पिछले साल मार्च में उनके नमूनों में एनाबॉलिक स्टेरॉयड की थोड़ी मात्रा पाई जाने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, यह जानकारी अमेरिकी ओपन शुरू होने के समय सार्वजनिक की गई थी, और सिनर ने उस साल अमेरिकी ओपन का खिताब भी जीता था। इस मामले की सुनवाई विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की अपील पर अप्रैल में होगी।
















































































Leave Your Message