अरविंद केजरीवाल ने सर्वेंट्स के लिए 7 नई गारंटी की घोषणा, दिल्ली चुनाव से पहले उठाया बड़ा कदम।
अरविंद केजरीवाल ने आगे यह भी कहा कि जब सरकारी अफसरों, सांसदों या मंत्रियों को सरकारी बंगला दिया जाता है, तो उसमें एक सर्वेंट क्वार्टर भी होता है, जहां उनके घर में काम करने वाले स्टाफ को रखा जाता है। हालांकि, इन कर्मचारियों को उनकी मेहनत का पूरा वेतन नहीं दिया जाता। उन्होंने बताया कि 70-80 प्रतिशत कर्मचारियों को पूरी तनख्वाह नहीं मिलती और उन्हें यह कहा जाता है कि "सर्वेंट क्वार्टर" मिल रहा है, इसलिए काम मुफ्त में करो। इस स्थिति को उन्होंने बंधुआ मजदूरी जैसा बताया, जो इन कर्मचारियों के लिए अत्यंत असमान और अव्यवस्थित हालात उत्पन्न करती है। केजरीवाल ने इस मुद्दे को उठाते हुए इन कर्मचारियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने की बात की। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सांसदों, मंत्रियों और अधिकारियों के घरों में काम करने वाले स्टाफ (सर्वेंट) के लिए 7 नई गारंटी दी। इनमें सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल, श्रमिक कार्ड, सर्वेंट होस्टल, सस्ते मकान, मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक, कामकाजी घंटे और तनख्वाह के नियम, और ऑटो चालकों के लिए इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। केजरीवाल ने इन कदमों से सर्वेंट्स के जीवन में सुधार करने का वादा किया।
क्या हैं 7 गारंटी?
1 सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाया जाएगा। जिसमें ऐसे लोग रजिस्ट्रेशन करेंगे और जो नए लोग आएंगे वो अपनी सर्विसेज ले सकते हैं। इसके लिए दोनों पक्षों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
2 श्रमिक कार्ड के तर्ज पर पर्सनल स्टाफ कार्ड बनवाया जाएगा। जैसे श्रमिक कार्ड पर सुविधाएं मिलती हैं। उन्हीं योजनाओं का लाभ इन्हें दिया जाएगा।
3 सर्वेंट या स्टाफ होस्टल बनाया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को निकाल दिया जाता है तो अगली नौकरी मिलने तक वो लोग वहां रह सकते हैं।
4 ईडब्ल्यूएस के मकान जो सस्ते दरों पर दिए जाते हैं, वो सर्वेंट या स्टाफ को मुहैया कराया जाएगा।
5 इनके स्वास्थ्य के लिए मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे।
6 इनके काम के घंटे, इनकी वर्किंग कंडिशन, इनकी तनख्वाह के लिए नियम कानून बनाए जाएंगे।
7 ऑटो चालक, ई रिक्शा और टैक्सी ड्राइवर्स को जो इंश्योरेंस सुविधा दिल्ली सरकार दे रही है। जिसमें 10-10 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस, बेटी की शादी में।















































































Leave Your Message