श्री सिद्धिविनायक मंदिर में लागू हुआ नया ड्रेस कोड, शालीन वस्त्र पहनकर ही मिलेगा प्रवेश।
मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए अब एक नया ड्रेस कोड लागू किया गया है। पहले भक्तों को किसी भी प्रकार के कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश की अनुमति थी, लेकिन अब मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं के लिए विशिष्ट ड्रेस कोड निर्धारित किया है। सिद्धिविनायक भगवान को मुंबई का आराध्य देव माना जाता है, और यहां रोज लाखों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। यह कदम भक्तों के अनुशासन और मंदिर के धार्मिक माहौल को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आज से नया ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। अब सभी भक्तों को शालीन कपड़े पहनकर ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें कहा गया है कि मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए असभ्य वेशभूषा जैसे कटी-फटी जींस, स्कर्ट, या उत्तेजक और अशोभनीय वस्त्र पहनकर दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। यह कदम मंदिर की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
श्री सिद्धिविनायक मंदिर में अब से केवल शालीन और भारतीय संस्कृति के अनुरूप वस्त्र पहनकर ही भक्तों को दर्शन करने की अनुमति होगी। ड्रेस कोड का पालन न करने वाले भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। महिलाएं सूट, साड़ी आदि पहनकर ही मंदिर में प्रवेश कर सकेंगी। सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने बताया कि यह ड्रेस कोड भक्तों के अनुरोध पर लागू किया गया है। कुछ भक्त अशोभनीय कपड़े पहनकर आते थे, इसलिए अब संपूर्ण कपड़े पहनकर ही मंदिर में आना अनिवार्य होगा। जिन भक्तों ने ड्रेस कोड का पालन नहीं किया, उन्हें मंदिर द्वारा कपड़े मुहैया कराए जाएंगे। त्रिपाठी ने इस फैसले को भारतीय परंपरा के पालन के रूप में बताया और इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखने की अपील की।
















































































Leave Your Message