बजट 2025: मोदी सरकार का मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा, 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री, दिल्ली विधानसभा चुनावों पर पडेगा संभावित प्रभाव। 

बजट 2025 में मोदी सरकार ने पहली बार मध्यम वर्ग के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश करते हुए 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को पूरी तरह से टैक्स फ्री कर दिया है, जबकि पहले यह सीमा 7 लाख रुपये थी। यह बढ़ोत्तरी लगभग दो गुना है और इसे मध्यम वर्ग के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का असर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी देखा जा सकता है, क्योंकि दिल्ली के करीब 72 प्रतिशत लोग खुद को मध्यम वर्ग मानते हैं। दिल्ली में ज्यादातर नौकरी पेशा लोग रहते हैं, जो इस फैसले से लाभान्वित होंगे। इससे पहले मध्यम वर्ग के लोग अक्सर यह शिकायत करते थे कि उनके लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया जाता, लेकिन इस बार मोदी सरकार ने उनके लिए खास कदम उठाया है।

1 फरवरी को पेश किए गए बजट से पहले ही आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने की मांग की थी कि बजट ऐसा न हो, जो दिल्ली के वोटरों को प्रभावित कर सके। इस बजट के बाद विपक्षी पार्टियों में हलचल मच गई है, क्योंकि उन्हें डर है कि मोदी सरकार का मिडिल क्लास के लिए किया गया ऐलान दिल्ली विधानसभा चुनाव पर असर डाल सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री करने के साथ-साथ डिलीवरी ब्वॉयज के लिए सामाजिक सुरक्षा और बीमा का भी ऐलान किया, जिसका फायदा दिल्ली एनसीआर समेत पूरे देश के लगभग 1 करोड़ लोगों को हो सकता है। दिल्ली में डिलीवरी ब्वॉयज की बड़ी संख्या है, और इस घोषणा का भी चुनावों पर प्रभाव पड़ सकता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स