सीरिया के मनबीज में बम धमाके से अफरातफरी, 15 की मौत, दर्जनों लोग हुए घायल। 

उत्तरी सीरिया के मनबीज शहर के बाहरी इलाके में एक भीषण बम धमाका हुआ है। यह धमाका एक कार में हुआ, जो कृषि श्रमिकों को ले जा रही थी। धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय नागरिक सुरक्षा बल और युद्ध निगरानी संस्था ने इस घटना की जानकारी दी है। घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है, और अधिकारियों ने इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह धमाका ऐसे समय हुआ है जब मनबीज क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पहले से ही नाजुक बनी हुई है।

सीरिया में आतंकवाद और सुरक्षा संकट की स्थिति को पूरी दुनिया जानती है। इस्लामिक स्टेट का प्रभाव पहले के मुकाबले कम हुआ है, लेकिन आतंकवादी गतिविधियों का सिलसिला जारी है। सीरिया में अक्सर आतंकी हमलों की घटनाएं होती रहती हैं। बीते साल नवंबर में, सीरिया के दक्षिणी प्रांत दारा के महजा कस्बे में एक बम धमाका हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इसी तरह, दारा से पहले उत्तरी सीरिया के अजाज प्रांत में एक बाजार में बम विस्फोट हुआ था, जिसमें आठ लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए थे। इन घटनाओं से सीरिया में जारी संघर्ष और आतंकवाद की स्थिति को उजागर किया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स