कैंसर से बचाव के सरल उपाय: जीवनशैली में बदलाव और सही आदतें। 

कैंसर आज पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। हर साल लाखों लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा देते हैं, और यह मौतों का एक प्रमुख कारण बन चुका है। पिछले कुछ वर्षों में, कैंसर तेजी से फैलने वाली खतरनाक बीमारी बन गई है, जिसका मुख्य कारण जीवनशैली में बदलाव और बढ़ती आबादी को माना जा रहा है। भारत में कैंसर के प्रति जागरूकता की कमी, देर से पहचान और उपचार के अभाव, साथ ही सीमित स्वास्थ्य सेवाओं के कारण यह बीमारी एक बड़ी चुनौती बन गई है। भारत में सबसे आम कैंसर प्रकारों में माउथ कैंसर, सर्विकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ों का कैंसर शामिल हैं। इसके कारणों में तंबाकू का सेवन, अस्वास्थ्यकर आहार, शारीरिक गतिविधि की कमी और एचपीवी जैसे संक्रमण प्रमुख हैं। हालांकि, लोगों के बीच कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने, समय पर टीकाकरण और नियमित जांच से इस खतरनाक बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

डॉ. इंदु अग्रवाल, हेड ऑफ डिपार्टमेंट, प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के अनुसार, दुनिया भर में फैलने वाले करीब 50% कैंसर को रोका जा सकता है। इसके लिए कुछ आदतों को बदलना और कुछ को छोड़ना जरूरी है। इनमें तंबाकू का सेवन बंद करना, हेल्दी आहार अपनाना, एचपीवी और हेपेटाइटिस टीकाकरण करवाना, नियमित जांच कराना और कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना शामिल है। इन उपायों से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कैंसर की समय पर पहचान और जांच से इसे शुरुआती स्टेज पर ही रोका जा सकता है, जिससे जीवन की संभावना बढ़ जाती है। खासकर, भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में मृत्यु का बड़ा कारण है, जो स्क्रीनिंग और टीकाकरण से रोका जा सकता है। लेकिन, यहां इसकी कवरेज बहुत कम है। इसलिए कैंसर के खिलाफ जंग जीतने के लिए जागरूकता फैलाना सबसे अहम है। हर साल 4 फरवरी को 'विश्व कैंसर दिवस' मनाया जाता है, जिसमें कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाती है। 2025 में इस दिन की थीम 'यूनाइटेड बाय यूनिक' रखी गई है, जिसका उद्देश्य कैंसर से लड़ने की यूनिक स्टोरीज को साझा करना और यह संदेश देना है कि इस लड़ाई में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहिए।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स