बांगलादेश में शेख हसीना के भाषण के दौरान ढाका में घर पर तोड़फोड़, विरोध प्रदर्शन और भारत के खिलाफ नारेबाजी। 

बांगलादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के ढाका स्थित घर में बुधवार को प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह ने तोड़फोड़ की और आग लगा दी। यह घटना उस समय हुई जब उनकी बेटी और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 'ऑनलाइन' लोगों से बात कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजधानी के धानमंडी इलाके में स्थित घर के बाहर हजारों लोग शाम से ही जमा हो गए थे। इस घर को पहले एक स्मारक संग्रहालय में बदल दिया गया था। सोशल मीडिया पर "बुलडोजर जुलूस" का आह्वान किया गया था, क्योंकि शेख हसीना स्थानीय समय के अनुसार रात नौ बजे अपना संबोधन देने वाली थीं। हसीना का यह संबोधन आवामी लीग की अब भंग हो चुकी छात्र शाखा, छात्र लीग, द्वारा आयोजित किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों से वर्तमान शासन के खिलाफ संगठित प्रतिरोध करने की अपील की।

बांगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक ऑनलाइन भाषण में कहा कि उनका पारिवारिक घर, जो पहले बांग्लादेश के स्वतंत्रता नेता शेख मुजीबुर्रहमान का था, उनके विरोधियों द्वारा तोड़ा नहीं जा सकता, क्योंकि उन्होंने देश की आज़ादी लाखों शहीदों की जान की कीमत पर अर्जित की है। प्रदर्शनकारियों ने इसे हसीना की तानाशाही का प्रतीक बताया और कहा कि इसे तोड़ा जा रहा है। हसीना की पार्टी, अवामी लीग, हमलों के आरोपों के बीच समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है और विरोध प्रदर्शन चला रही है। विरोध के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी थी कि अगर हसीना भाषण देती हैं, तो वे इमारत को बुलडोज़र से तोड़ देंगे, और ऐसा ही हुआ। हसीना ने जवाब में कहा कि वे इमारत को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन इतिहास को नहीं प्रदर्शनकारियों ने भारत के खिलाफ भी नारेबाजी की और हसीना के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए, जिनमें भ्रष्टाचार और मानवाधिकारों का उल्लंघन शामिल है। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस की नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की, जबकि हसीना ने उनके खिलाफ आरोपों का खंडन किया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स