प्रयागराज में महाकुंभ मेला के दौरान आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से स्थिति काबू में।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेला क्षेत्र में गुरुवार को आग लगने की घटना सामने आई। आग पीपा पुल संख्या 18 के पास लगी, लेकिन फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। घटना शंकराचार्य मार्ग के सेक्टर 18 स्थित हरिहरानंद कैंप में हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आग ने बहुत जल्दी फैलने के बाद नियंत्रण में आ गई और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, आर्थिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की विशेष टीम अब यह जांच करेगी कि आग लगने के कारण क्या थे। एक पुलिस अधिकारी ने मौके पर अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि किसी प्रकार की कैजुअल्टी नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। सभी श्रद्धालुओं को असेंबली प्वाइंट पर आने की निर्देश दिए गए। आग लगने के बाद पांटून पुल संख्या 18 पर श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
सेक्टर 18 में आग जिस जगह पर लगी थी, वहां बड़ी संख्या में संत और महात्मा रहते हैं. बीते कई दिनों से यहां इतनी भीड़ हो रही है कि तिल रखने की जगह नहीं होती. मौके पर पहुंची पुलिस, आरएएफ और दमकल ने टीमवर्क करते हुए कहीं रास्ता रोका, तो कहीं रूट डायवर्ट किया। ऐसे में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।















































































Leave Your Message