फॉर्च्यून बारिशल ने चटगांव किंग्स को हराकर बांगलादेश प्रीमियर लीग 2025 का जीता खिताब। 

बांगलादेश प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में तमीम इकबाल की कप्तानी वाली फॉर्च्यून बारिशल ने तीन विकेट से जीत हासिल की। बारिशल ने फाइनल में चटगांव किंग्स को हराया। तमीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद चटगांव ने 20 ओवर में 194 रन बनाए। फॉर्च्यून बारिशल ने आखिरी ओवर में इस लक्ष्य को चेज कर लिया और लगातार दूसरा खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की। इससे पहले, टीम ने 2024 में कोमिला विक्टोरियंस को हराकर खिताब जीता था। बांगलादेश प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में फार्च्यून बारिशल ने चटगांव किंग्स को तीन विकेट से हराया। तमीम इकबाल और तौहिद हिरदॉय ने बेहतरीन शुरुआत दी, तमीम ने 29 गेंदों में 54 रन बनाए, जबकि तौहिद ने 32 रन की पारी खेली। काइल मेयर्स ने भी 28 गेंदों में 46 रन बनाए। जब बारिशल को जीत के लिए एक रन चाहिए था, तब हुसैन तलत ने वाइड गेंद फेंक दी, जिससे बारिशल को जीत मिल गई। 

चटगांव किंग्स के गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने चार विकेट लिए, लेकिन बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन कमजोर रहा, जिसकी वजह से चटगांव को हार का सामना करना पड़ा। तमीम इकबाल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। दूसरी ओर, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चटगांव किंग्स की टीम को ख्वाजा नाफे (66 रन) और परवेज हुसैन (78 रन) ने शानदार शुरुआत दी। इन दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए और टीम को एक मजबूत आधार दिया। जब ये दोनों खेल रहे थे, तो ऐसा लग रहा था कि चटगांव किंग्स आसानी से 200 रनों का लक्ष्य हासिल कर लेगी। इसके बाद, नंबर-3 पर आए ग्राहम क्लार्क ने 44 रन का योगदान दिया। फार्च्यून बारिशल की टीम के लिए काइल मेयर्स और इबादत हुसैन ने एक-एक विकेट लेकर चटगांव की पारी को रोका। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स