प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा: AI शिखर सम्मेलन में सह-अध्यक्षता और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में नए कदम। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य फ्रांस में हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेना है। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर इस सम्मेलन में शामिल होंगे और इसे सह-अध्यक्षता करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर पीएम मोदी इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। 10 फरवरी की शाम को प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य देशों के प्रमुखों और नेताओं के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। यह रात्रिभोज देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का मौका होगा। प्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी की शाम पेरिस पहुंचेंगे, जहां एक विशेष रात्रिभोज आयोजित होगा। यह रात्रिभोज एलिसी पैलेस में होगा, और इसमें टेक्नोलॉजी क्षेत्र के कई प्रमुख CEOs भी शामिल होंगे। 

यह तीसरा उच्च-स्तरीय AI शिखर सम्मेलन है। इससे पहले 2023 में यूके और 2024 में दक्षिण कोरिया में इसी तरह के सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं। इस सम्मेलन से भारत और फ्रांस के बीच टेक्नोलॉजी क्षेत्र में सहयोग को और मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से न केवल दोनों देशों के रिश्तों में सुधार होगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बढ़ती भूमिका को भी और बल मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर भी जाएंगे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर वह महत्वपूर्ण मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी और व्यापारिक सहयोग को बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस दौरे में दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्रों में नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं, जो दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स