फ्रांस यात्रा में PM मोदी का पूरा कार्यक्रम,  AI समिट, द्विपक्षीय वार्ता और नई दूतावास का उद्घाटन। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा पर फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे, जहां वह फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच फ्रांस से नए युद्धक विमानों की खरीद और फ्रांस के सहयोग से भारत में छोटे परमाणु ऊर्जा रिएक्टर लगाने को लेकर बातचीत की संभावना है, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पीएम मोदी 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे, इसके बाद उनका दौरा अमेरिका के लिए होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में सोमवार रात फ्रांस सरकार ने मशहूर एलिसी पैलेस में VVIP डिनर का आयोजन किया, जिसमें फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य देशों के नेता भी मौजूद रहे। पीएम मोदी का यह दौरा 2 दिनों का है, जिसमें वे आज ‘एआई एक्शन समिट’ में शामिल होंगे और राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। 

PM मोदी के फ्रांस दौरे की खास बातें:

- मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे।
- दोनों नेता प्रतिनिधिमंडल स्तर पर भी बातचीत करेंगे और भारत-फ्रांस सीईओ मंच को संबोधित करेंगे।
- बुधवार को, दोनों नेता मजारगुएज युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे, जहां वे प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
- प्रधानमंत्री मोदी मार्सिले में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे।
- पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों कैडारैचे का दौरा करेंगे, जो अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (आईटीईआर) का स्थल है, एक उच्च-विज्ञान परियोजना है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स