मुकेश अंबानी और परिवार संगम में पहुंचे, राधिका और अनंत ने अनुभव को 'मैजिकल' बताया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ 11 फरवरी को महाकुंभ में संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान अंबानी परिवार के चार पीढ़ियाँ एक साथ संगम में नजर आईं। मुकेश अंबानी के साथ उनकी मां कोकिलाबेन अंबानी से लेकर पोते पृथ्वी तक सभी परिवार सदस्य मौजूद थे। अंबानी परिवार ने यहां मां गंगा की पूजा-अर्चना की और भेंट समर्पित की। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट ने भी संगम स्नान किया और इसके बाद कपल ने अपनी खुशी भी जाहिर की। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार 11 फरवरी को महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद अंबानी परिवार ने निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के साथ मां गंगा की पूजा की। फिर, सभी परिवार सदस्य परमार्थ निकेतन आश्रम गए, और वहां तीर्थयात्रियों, सफाईकर्मियों, बोट चलाने वालों और अन्य लोगों को मिठाइयाँ बांटी। अनंत अंबानी ने खुद तीर्थयात्रियों को भोजन भी परोसा।

संगम स्नान के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपनी खुशी जाहिर की। राधिका ने इसे 'मैजिकल' अनुभव बताया, वहीं अनंत ने कहा, "संगम में स्नान के बाद मुझे बहुत अच्छा लगा। भगवान सबको शांति और संपत्ति प्रदान करे।" इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स के भी सकारात्मक रिएक्शन सामने आए।मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ चार पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रयागराज पहुंचे थे। उनके साथ मां कोकिलाबेन अंबानी, बड़े बेटे आकाश और बहू श्लोका, छोटे बेटे अनंत और बहू राधिका, पोते-पोती पृथ्वी और वेदा सहित 11 परिवार सदस्य महाकुंभ में शामिल हुए। अंबानी परिवार की प्रयागराज यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस दौरान दोनों बहुएं, श्लोका और राधिका, अपनी सादगी से सभी का दिल जीतने में सफल रही।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स