महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अगला स्नान, जानें पूजा और जलाभिषेक का शुभ समय।
12 फरवरी, यानी आज माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ स्नान हो रहा है। आज सुबह 10 बजे तक 1.20 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं, और अभी भी भीड़ बढ़ती जा रही है। अनुमान है कि आज के दिन 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं। महाकुंभ के 3 अमृत स्नान पहले ही संपन्न हो चुके हैं, और अब माघ पूर्णिमा का स्नान चल रहा है। इसके बाद लोग जानना चाहते हैं कि अगला स्नान कब होगा? जानकारी दे दें कि महाकुंभ का अगला स्नान 26 फरवरी को होगा। इस दिन महाशिवरात्रि का त्योहार भी पड़ रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। महाशिवरात्रि शिव भक्तों के लिए बेहद खास दिन होता है, और इस दिन श्रद्धालु शिवालयों में जाकर भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। महाशिवरात्रि पर पूजा के चार पहर होते हैं, जिनका महत्व शास्त्रों में बताया गया है। इन चारों पहरों में पूजा करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
महाशिवरात्रि की रात्रि पूजा का समय इस प्रकार रहेगा:
- प्रथम रात्रि प्रहर पूजा: 26 फरवरी की शाम 06:43 से रात 09:47 तक
- दूसरी रात्रि प्रहर पूजा: रात 09:47 से 27 फरवरी की सुबह 12:51 तक
- तृतीय रात्रि प्रहर पूजा: रात 12:51 से सुबह 03:55 तक
- चतुर्थ रात्रि प्रहर पूजा: सुबह 03:55 से 06:59 तक
वहीं, व्रत पारण का समय 27 फरवरी की सुबह 06:59 से 08:54 तक रहेगा।
शिवलिंग पर जलाभिषेक का समय
- सुबह: 6:48 से 9:41 बजे तक
- दोपहर: 11:07 से 12:34 बजे तक
- शाम: 3:26 से 6:09 बजे तक
- रात्रि: 8:53 से 12:01 बजे तक।
















































































Leave Your Message