शुभमन गिल का शानदार शतक, भारतीय क्रिकेट में नया रचा इतिहास।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे वनडे मैच में शुभमन गिल ने शानदार शतक जमाया। यह उनके वनडे करियर का सातवां शतक था, जिसे उन्होंने 95 गेंदों पर पूरा किया। शुभमन गिल ने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के जड़े। मैच की शुरुआत भारतीय टीम के लिए अच्छी नहीं रही, क्योंकि रोहित शर्मा जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद, शुभमन गिल और विराट कोहली ने जिम्मेदारी संभाली और दोनों के बीच 116 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। विराट कोहली ने 55 गेंदों पर 52 रन बनाए और पवैलियन लौटे, लेकिन गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी, जिससे भारतीय टीम ने मजबूती से स्थिति को संभाला।
शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने किसी एक मैदान पर तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में शतक बनाने का कारनामा किया है। गिल ने नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में टेस्ट के अलावा वनडे और टी20 फॉर्मेट में भी शतक बनाए हैं। इस खास फेहरिस्त में पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज फॉफ डु प्लेसिस, जिन्होंने जोहांसबर्ग में तीनों फॉर्मेट में शतक बनाया, डेविड वॉर्नर, जिन्होंने एडिलेड ओवल में यह उपलब्धि हासिल की, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम, जिन्होंने कराची के नेशनल स्टेडियम में यह कारनामा किया और क्विंटन डीकॉक, जिन्होंने सेंचुरियन में ऐसा किया, जैसे और भी बड़े नाम शामिल हैं। शुभमन गिल का यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है।
















































































Leave Your Message