पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज होगी द्विपक्षीय बातचीत, डिनर में होगी गहरी दोस्ती की चर्चा!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच गए हैं और आज वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका पहुंचने के बाद वहां की नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से भी मुलाकात की। वे अमेरिकी राष्ट्रपति के गेस्ट हाउस ब्लेयर हाउस में ठहरे हुए हैं, जो व्हाइट हाउस के ठीक सामने स्थित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान कुल 6 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात भी शामिल है। गुरुवार शाम को ट्रंप पीएम मोदी के लिए प्राइवेट डिनर आयोजित करेंगे। इसके बाद, पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करेंगे, और फिर मोदी अमेरिका से रवाना हो जाएंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया, खासकर ब्लेयर हाउस में, जहां उन्होंने भारतीय और अमेरिकी झंडे लहराए और 'मोदी मोदी' के नारे लगाए। कड़ाके की ठंड और बारिश के बावजूद, समुदाय के सदस्य वहां जुटे। मोदी ने सोशल मीडिया पर उनका आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री मोदी चौथे विदेशी नेता हैं, जिन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण के बाद मेहमान बनाया है। मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से भी मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों, आतंकवाद और खुफिया सहयोग पर चर्चा की। दोनों नेता बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स