अमेरिका से 119 भारतीयों का दूसरा जत्था अमृतसरकरेगा लैंड, क्या PM मोदी के US दौरे से नीति में होगा बदलाव?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा शुक्रवार को समाप्त हुई, और उसी समय ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासी भारतीयों की एक और खेप को डिपोर्ट करने की योजना बना रहा था। यह खेप आज रात अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेगी, जिसमें 119 लोग होंगे, जिनमें अधिकांश पंजाब से हैं। 5 फरवरी को अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों का पहला जत्था 104 लोगों के साथ अमृतसर पहुंचा था, जिन्हें सैन्य विमान में हथकड़ी और बेड़ियों से जकड़े हुए लाया गया, जिस पर विवाद हुआ था। विपक्षी दलों ने मोदी सरकार की कूटनीति पर सवाल उठाए थे, और मांग की थी कि इस मामले में अमेरिका से बातचीत की जाए।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पीएम मोदी के हाल ही में हुए यूएस दौरे का इस मुद्दे पर क्या असर पड़ता है। डिपोर्टेशन के मुद्दे पर संसद में हंगामा मचने के बाद भारत सरकार ने अमेरिकी अधिकारियों से बात की है, और पीएम मोदी ने भी इस मुद्दे को अपने दौरे के दौरान उठाया। उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात का असर इस डिपोर्टेशन पर दिख सकता है, जिससे अगली खेप में अवैध प्रवासी भारतीयों को हथकड़ी और बेड़ियां नहीं लगाई जाएं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन लोगों को इस बार रेगुलर फ्लाइट से लाया जाएगा या फिर सैन्य विमान का ही इस्तेमाल होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने अपना दूसरा कार्यकाल संभालते ही सबसे पहले अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर करने के आदेश दिए थे। उन्होंने अपने चुनावी अभियान में अवैध प्रवासियों का मुद्दा उठाया था और ट्रंप प्रशासन बड़े पैमाने पर अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को सैन्य विमान के माध्यम से देश से बाहर भेज रहा है।
















































































Leave Your Message