ट्रंप की छंटनी योजना: 9,500 सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सरकार के खर्चों को कम करने की दिशा में उठाया कदम। 

डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी के बाद सरकारी खर्च को कम करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर सरकारी कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। राष्ट्रपति बने एक महीने से भी कम समय में 9,500 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी हो चुकी है, और आने वाले समय में सैकड़ों और नौकरियां जा सकती हैं। ट्रंप ने 'स्पेसएक्स' के मालिक एलन मस्क को 'डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट इफिशिएंसी' का प्रमुख नियुक्त किया है, जो सरकारी खर्चों को कम करने और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। इस डिपार्टमेंट की सलाह पर ही कर्मचारियों की छंटनी हो रही है। अब तक इंटीरियर, एनर्जी, वेटरन, कृषि, स्वास्थ्य और मानव सेवा विभागों के कर्मचारियों को निकाला गया है, और कुछ एजेंसियों को भी बंद किया गया है, जैसे 'उपभोक्ता वित्तीय सुरक्षा ब्यूरो'। इसके अलावा, टैक्स एकत्र करने वाली एजेंसी और इंटरनल रिवेन्यू सर्विस भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है।

राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि केंद्र सरकार पर भारी कर्ज है, और पिछले साल 1.8 ट्रिलियन डॉलर का घाटा हुआ था, जिससे कुल कर्ज 36 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। उनका मानना है कि कई विभागों में केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या जरूरत से ज्यादा है, और इसे कम किया जाना चाहिए। जनवरी में ट्रंप प्रशासन ने 20 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने का ऑफर दिया था, जिसके बदले उन्हें 8 महीने की सैलरी देने की पेशकश की गई थी। प्रशासन ने यह चेतावनी भी दी थी कि जो लोग यह ऑफर स्वीकार नहीं करेंगे, उनकी नौकरी की गारंटी नहीं होगी। इसके परिणामस्वरूप, अब तक 75 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों ने यह विकल्प स्वीकार कर नौकरी छोड़ दी है, जो कुल अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों का करीब 3% है। अमेरिका में कुल 23 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स