आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 9 भाषाओं में होगा लाइव प्रसारण, पाकिस्तान में टूर्नामेंट की होगी धमाकेदार शुरुआत!

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सभी क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जा रहा है, जो 1996 के बाद पहला मौका है जब पाकिस्तान को किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेज़बानी मिल रही है। हालांकि, भारत अपने मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा। टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा और फाइनल 9 मार्च को होगा। इसमें 8 टीमें शामिल हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। 

आईसीसी ने इस बार भारतीय फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। पहली बार भारतीय फैंस मैचों का लाइव प्रसारण 9 अलग-अलग भाषाओं में देख सकेंगे, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, हरियाणवी, बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ शामिल हैं। मैचों का प्रसारण स्पोर्ट्स 19 और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, और जियोहॉटस्टार एप पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइज मनी में 53% की बढ़ोतरी की गई है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को लगभग 20 करोड़ रुपए मिलेंगे, जबकि उपविजेता को करीब 10 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा, टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को कम से कम एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स