उदित राज के विवादित बयान 'मायावती का गला घोंटने का समय आ गया' से मचा बवाल, आकाश आनंद ने 24 घंटे में गिरफ्तारी की करी मांग।
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने बसपा प्रमुख मायावती पर विवादित बयान दिया है। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उदित राज ने मायावती पर तीखा हमला किया और कहा कि 'मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है'। मायावती के भतीजे और बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद कांग्रेस नेता उदित राज की इस विवादित टिप्पणी से नाराज हैं। आकाश आनंद ने यूपी पुलिस से कांग्रेस नेता उदित राज की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उदित राज ने मायावती को 'गला घोंटने की धमकी' दी है, जो देश के दलित, शोषित और वंचित वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण नेता हैं। आकाश ने कहा कि यदि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, तो बहुजन युवा चुप नहीं बैठेगा और वह उदित राज को सख्त सजा दिलाने के लिए आगे आएगा। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती पर तीखा हमला किया और इस सम्मेलन का एक हिस्सा अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया, जिसमें वे मायावती पर जुबानी हमले करते नजर आ रहे थे। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी का नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को बीएसपी से निकाल दिया। इसके बाद मायावती ने रविवार को एक्स पर लिखा कि उनका उत्तराधिकारी वही होगा जो संघर्षों को सहते हुए आखिरी सांस तक लड़े। इसे आकाश आनंद के लिए एक अल्टीमेटम माना जा रहा है, और अब आकाश आनंद अपनी बुआ मायावती के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार हैं।















































































Leave Your Message