चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ियों को अपनी फैमली को एक मैच देखने की छूट, बीसीसीआई ने बदला नियम। 

गुरुवार को भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी, और उनका सामना बांग्लादेश से होगा। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। पहले बीसीसीआई ने आदेश दिया था कि खिलाड़ी किसी भी दौरे पर अपनी फैमिली के साथ नहीं रह सकते, लेकिन अब इस नियम में बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों को अपनी फैमली को एक मैच देखने की अनुमति दी जाएगी।

बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों को अपनी फैमली को एक मैच देखने की छूट दी है, लेकिन इसके लिए उन्हें बीसीसीआई से अनुमति प्राप्त करनी होगी। इसके बाद ही खिलाड़ी अपनी फैमली को एक मैच में शामिल कर सकते हैं। पहले, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम के प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने सख्त निर्णय लिया था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। बीसीसीआई के नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई विदेशी दौरा 45 दिनों से अधिक का है, तो खिलाड़ी अपनी फैमली के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। लेकिन अगर दौरा छोटा है, तो वे अपनी फैमली के साथ वक्त नहीं बिता पाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होगा, और 20 फरवरी को भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद, भारतीय टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को होगा, जबकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच 2 मार्च को खेला जाएगा। सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स