मुंबई इंडियंस की शानदार जीत, गुजरात को 5 विकेट से हराकर WPL 2025 में पहली जीत करी दर्ज। 

मुंबई इंडियंस ने वुमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई ने गुजरात को 5 विकेट से हराया, जिसमें हेली मैथ्यूज की शानदार गेंदबाजी और नैट स्किवर ब्रंट के ऑलराउंड प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की। जवाब में, मुंबई ने 121 रनों का लक्ष्य 16.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। नैट स्किवर ब्रंट ने 57 रन की शानदार पारी खेली। हेली मैथ्यूज को 3 विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा, नैट स्किवर ब्रंट और अमेलिया केर ने 2-2 विकेट भी लिए।

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। गुजरात की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले में ही टीम ने 28 रन पर 4 विकेट खो दिए। इसके बाद, 10 ओवर में टीम ने मुश्किल से 50 रन बनाए, लेकिन आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। 17 ओवर में गुजरात ने 100 रन पूरे किए और अंत में पूरी टीम 120 रनों पर सिमट गई। गुजरात की ओर से हरलीन ने 31 गेंदों पर 32 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। गुजरात द्वारा बनाए गए 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, मुंबई इंडियंस ने नैट स्किवर ब्रंट की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 121 रन 17वें ओवर की पहली गेंद पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। नैट स्किवर ब्रंट ने 39 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। इस जीत के बाद, मुंबई इंडियंस अब प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है, जबकि RCB लगातार दो जीत के बाद टॉप पर है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स