बड़े बदलाव की ओर कदम: ट्रंप ने बाइडेन युग के अटॉर्नी को हटाकर न्याय विभाग में सुधार की दिशा में उठाया कदम। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। ट्रंप ने अब जो नया आदेश दिया है उससे अमेरिका में हड़कंप मच गया है। ट्रंप ने बाइडेन युग के सभी अटॉर्नी को बर्खास्त करने के निर्देश दे दिए हैं। इसकी जानकारी ट्रंप ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' के जरिए दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "पिछले चार सालों में न्याय विभाग में जितना राजनीतिकरण हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ। इसलिए, मैंने 'बाइडेन युग' के सभी बचे हुए अमेरिकी अटॉर्नी को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। हमें तुरंत 'सफाई' करनी चाहिए और विश्वास बहाली के लिए काम करना चाहिए। अमेरिका के स्वर्ण युग में एक निष्पक्ष न्याय व्यवस्था होनी चाहिए, और इसका आगाज आज से हो रहा है।

बाइडेन प्रशासन द्वारा नियुक्त कई अटॉर्नी ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। पिछले सप्ताह भी कुछ अन्य अटॉर्नी ने ट्रंप प्रशासन को अलविदा कह दिया था। न्याय विभाग के मौजूदा और पूर्व अटॉर्नी का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बदलने के बाद अटॉर्नी का पद छोड़ना एक सामान्य प्रथा बन चुकी है। अमेरिकी अटॉर्नी आमतौर पर संघीय न्याय विभाग के शीर्ष अधिकारियों के रूप में कार्य करते हैं, और जब सत्ता का बदलाव होता है, तो यह परंपरा बन जाती है कि नए प्रशासन के अंडर में अटॉर्नी को बर्खास्त या नया नियुक्त किया जाता है। इस बार ट्रंप ने बाइडेन युग के सभी अटॉर्नी को हटाने का आदेश दिया है, जिससे न्याय विभाग में एक बड़ी 'सफाई' की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स