महाशिवरात्रि व्रत: कुंवारी कन्याओं के लिए सही जीवनसाथी पाने की विशेष पूजा विधि।
महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो शिव और शक्ति के मिलन को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के व्रत से जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। खासकर कुंवारी कन्याओं के लिए यह व्रत बेहद फलदायक होता है। धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करने से उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा, जो लोग विवाह में बाधाओं का सामना कर रहे हैं, उनके लिए भी यह व्रत विवाह का योग बनाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी।
महाशिवरात्रि पूजा विधि
1 महाशिवरात्रि के दिन प्रात:काल स्नान कर साफ-सुथरा कपड़ा पहन लें। इस दिन काला और ग्रे रंग का कपड़ा न पहनें।
2 इसके बाद मंदिर या पूजा घर को साफ कर गंगाजल छिड़कर शुद्ध कर लें।
3 अब शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही, शहद और शुद्ध जल से अभिषेक करें।
4 साथ ही शिवलिंग पर फूल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें। शिवलिंग के पास धूप-दीप जलाएं।
5 महादेव को मिश्री, खीर, मिठाई और बेर का भोग लगाएं।
6 माता पार्वती की सुहाग की सामग्री अर्पित करें।
7 शिव चालीसा का पाठ करें और भगवान शिव के मंत्रों का भी जाप करें।
8 महाशिवरात्रि के व्रत का पारण दूसरे दिन सूर्योदय के बाद करें और इस दिन नमक, अन्न का सेवन न करें।
















































































Leave Your Message