भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले पाकिस्तान को मिला जुर्माना, सेमीफाइनल में जगह पाना है मुश्किल।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में होने वाले बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम पर जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रनों से हार दर्ज की, और इस मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तान को जुर्माना भुगतना पड़ा। पाकिस्तान की टीम को मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जिसे मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने तय किया। ग्राउंड अंपायर रिचर्ड केटलबोरो और शारफुद्दौला, थर्ड अंपायर जोएल विल्सन और फोर्थ अंपायर एलेक्स व्हार्फ ने आरोप तय किए। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अपराध स्वीकार किया, जिससे औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह जुर्माना लगाया गया, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है।
न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद पाकिस्तान पर ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। भारत ने बांग्लादेश को पहले मैच में हराया और अब पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा मैच खेलने वाली है। अगर भारत यह मैच जीतता है, तो पाकिस्तान लगातार दो मैच हार जाएगा। ऐसी स्थिति में, यदि पाकिस्तान बांग्लादेश को तीसरे मैच में हरा भी देता है, तो वह सिर्फ 2 अंक ही अर्जित कर पाएगा। वहीं, भारत के पास 4 अंक होंगे और न्यूजीलैंड भी बांग्लादेश के खिलाफ 24 फरवरी को होने वाले मैच को जीतकर 4 अंक जुटा लेगा। इस स्थिति में, भारत से हारने के बाद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी, जबकि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बना लेगा।
















































































Leave Your Message