फिर फस गए राहुल, अब क्या होगा कांग्रेस का?

उत्तर प्रदेश स्थित सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पेश हो सकते हैं। वायनाड सांसद राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की, जो उनपर भारी पड़ गयी है। राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री को हत्या आरोपी बताया था, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता विजय मिश्रा ने केस दर्ज कराया है।  मामले की पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी को पेश होने के लिए कहा था। मुकदमा दीवानी न्यायालय की एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है। 
एमपी-एमएलए कोर्ट में इसी मामले में आज यानी 16 दिसंबर को सुनवाई होनी है। आज की सुनवाई में राहुल गांधी को कोर्ट के समक्ष पेश होना है। जिसको लेकर कोर्ट ने पिछली सुनवाई में इस संबंध में आदेश जारी किया था। आज की सुनवाई में अदालत ये तय करेगी कि राहुल गांधी के मामले में आगे क्या करना है। 
वहीं विजय मिश्र का कहना है कि राहुल गांधी की टिप्पणी से अमित शाह बेहद आहत थे। बहरहाल अदालत के आदेश के बाद वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना कि इस मामले में कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा। विजय मिश्रा ने अभद्र टिप्पणी मामले में पांच साल पहले विशेष कोर्ट में याचिका लगाई थी। जिस पर अब निर्णय आया है। मिश्रा ने अपने परिवाद में अपने मित्र अनिरुद्ध शुक्ल और दिनेश कुमार की दिखाई उस वीडियो क्लिप का जिक्र किया था, जिसमें राहुल गांधी ने अमित शाह को हत्यारा कह रहे थे। अब देखना ये होगा की इस बार राहुल गाँधी खुदको बेक़सूर कैसे साबित करते हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स