हरियाणा कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या: आरोपी सचिन ने किया सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
हरियाणा कांग्रेस की नेता हिमानी नरवाल की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है। वह देर रात नागलोई थाने में सरेंडर करने के बाद रोहतक पुलिस की कस्टडी में है। आइए जानते हैं इस मर्डर केस में अब तक क्या जानकारी मिली है। सोमवार (3 मार्च) को रोहतक पुलिस इस मामले का पूरा खुलासा करेगी, लेकिन इस मामले में कुछ अहम बातें सामने आई हैं। हिमानी नरवाल का हत्यारा बहादुरगढ़ के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हिमानी की हत्या उसके घर पर की गई थी। इसके बाद शव को सूटकेस में डालकर ले जाया गया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह और हिमानी काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।
आरोपी ने खुद को हिमानी नरवाल का ब्वॉयफ्रेंड बताया और दावा किया कि हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। उसने कहा कि वह हिमानी को कई पैसे दे चुका था, लेकिन वह बार-बार और पैसे की मांग कर रही थी। इस मामले की जांच के लिए हरियाणा पुलिस ने एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया था। रविवार (2 मार्च) को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसआईटी का गठन कर चार टीमों को रोहतक पुलिस ने अपराधियों की तलाश में लगाया था। शनिवार (1 मार्च) को रोहतक जिले के सांपला बस अड्डे के पास एक सूटकेस में हिमानी नरवाल का शव मिला था। 22 साल की हिमानी रोहतक के विजय नगर की रहने वाली थीं। कुछ राहगीरों ने सूटकेस देखा और पुलिस को सूचित किया। इस घटना के बाद हरियाणा और देशभर में इस पर सियासी हलचल मच गई।















































































Leave Your Message