ब्रज की होली का 40 दिनों तक चलने वाला उत्सव, 2025 में जानें कब और कहां होगी हर खास होली। 

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में होली के अनोखे और खास रंग देखने को मिलते हैं, जिनमें बृज की होली सबसे प्रसिद्ध मानी जाती है। बृज की होली का आकर्षण इतना ज्यादा है कि इसे देखने के लिए केवल भारत से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। खास बात यह है कि मथुरा-वृंदावन समेत पूरे बृज क्षेत्र में होली का उत्सव लगभग 40 दिनों तक चलता है। जिसकी शुरुआत बसंत पंचमी से होती है। इस रंगोत्सव का समापन रंग पंचमी के दिन होता है।  तो आइए अब जानते हैं पूरे ब्रज में कौनसी होली किस दिन खेली जाएगी।

ब्रज की होली का महत्व
ब्रज की होली का विशेष महत्व बताया गया है। यहां  होली को होरा भी कहा जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में जहां रंग, गुलाल और पानी से होली खेली जाती है। वहीं ब्रज में रंग-गुलाल के अलावा लट्ठमार, छड़ीमार, लड्डू और फूलों वाली होली मनाई जाती है। ब्रज की होली में लट्ठमार होली सबसे खास होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापरयुग में भगवान कृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के साथ लट्ठमार होली खेली थी। इसके बाद से ही यहां लट्ठमार होली खेलने की परंपरा शुरू हुई। 

ब्रज की होली 2025 कार्यक्रम डेट
7 मार्च 2025- बरसाना, श्रीजी मंदिर में लड्डूमार होली 
8 मार्च 2025- बरसाना में लट्ठमार होली
9 मार्च- नंदगांव, नंद भवन में लट्ठमार होली
10 मार्च- बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली होली
10 मार्च- कृष्ण जन्मभूमि पर हुरंगा का आयोजन
11 मार्च- गोकुल के रमणरेती और द्वारकाधीश मंदिर में होली खेली जाएगी
11 मार्च- गोकुल में छड़ीमार होली 
12 मार्च- वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का उत्सव 
13 मार्च- होलिका दहन
14 मार्च- पूरे ब्रज में होली का उत्सव 
15 मार्च- दाऊजी का हुरंगा 
16 मार्च- नंदगांव में हुरंगा खेला जाएगा
17 मार्च- जाव गांव में पारंपरिक हुरंगा खेला जाएगा
18 मार्च को मुखरई में चरकुला नृत्य का आयोजन किया जाएगा
22 मार्च -वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होली का उत्सव मनाया जाएगा। बृज की 40 दिन की होली उत्सव का समापन। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स