चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी जोरदार भिड़ंत। 

आज चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगी। मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के रिकॉर्ड को देखते हुए यह मुकाबला आसान नहीं होगा। अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 151 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 84 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 57 मैचों में जीत मिली है। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का दबदबा रहा है, क्योंकि दोनों टीमों के बीच अब तक दो बार मुकाबला हुआ है और दोनों बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

आईसीसी वनडे इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 6 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इन मैचों में दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबरी पर है, क्योंकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 बार हराया है, वहीं भारतीय टीम को 3 बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना भी करना पड़ा है। आज चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स