चैत्र नवरात्रि 2025: मां दुर्गा की हाथी पर सवारी का महत्व और इसके शुभ संकेत। 

इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है। शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि दोनों का विशेष महत्व है, और इन दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा से माता की पूजा करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मां के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान एक खास बात जो महत्वपूर्ण मानी जाती है, वो है माता दुर्गा की सवारी। देवी मां की सवारी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का संकेत देती है। इस बार चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आएंगी। तो चलिए जानते हैं कि इस सवारी का क्या मतलब है और यह क्यों खास है।

चैत्र नवरात्रि में इस बार मां भगवती हाथी पर सवार होकर आएंगी और हाथी पर ही प्रस्थान करेंगी। यह एक अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है, क्योंकि हाथी को सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। जब माता दुर्गा हाथी पर सवार होती हैं, तो यह किसानों के लिए एक सकारात्मक संकेत होता है, जिसका मतलब है कि इस साल अच्छी फसल होगी और मौसम में कोई कमी नहीं आएगी। मां दुर्गा के वाहन का निर्धारण नवरात्रि के शुरू होने वाले दिन के आधार पर किया जाता है। यदि नवरात्रि रविवार और सोमवार को शुरू होती है, तो माता की सवारी हाथी होती है। वहीं अगर नवरात्रि मंगल और शनि के दिन से शुरू होती है, तो माता की सवारी घोड़ा होती है। अगर नवरात्रि गुरु और शुक्रवार को शुरू होती है, तो मां की सवारी डोली या पालकी होती है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स