लंदन में एस. जयशंकर के दौरे के दौरान खालिस्तानी समर्थकों का प्रदर्शन, उपद्रवियों ने लगाए ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय ब्रिटेन के दौरे पर हैं, जहां खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन में चैथम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए, जबकि जयशंकर वहां एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। यह घटना बुधवार को हुई, जब विदेश मंत्री एक चर्चा में भाग ले रहे थे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल हुए हैं। 5 मार्च को उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मुलाकात की, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस बैठक में द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग बढ़ाने और लोगों के बीच आदान-प्रदान पर चर्चा हुई। जयशंकर ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण पर भी चर्चा की।
जयशंकर 9 मार्च तक ब्रिटेन और आयरलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां वह दोनों देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के लिए वार्ता करेंगे। आयरलैंड में वह अपने समकक्ष साइमन हैरिस और भारतीय समुदाय के सदस्यों से मिलेंगे, साथ ही भारत और आयरलैंड के बढ़ते आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों पर भी चर्चा करेंगे।
















































































Leave Your Message