शादी में सही रंग चुनने के लिए अपनी स्किन टोन का ध्यान रखें: दुल्हन और दूल्हे के लिए गाइड। 

हर कोई अपनी शादी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहता है, और यह चाहत सिर्फ दुल्हन (Bride) तक सीमित नहीं है, बल्कि दूल्हा (Groom) भी इस खास दिन पर स्टाइलिश और आकर्षक नजर आना चाहता है। जब बात लहंगा या शेरवानी के चुनाव की आती है, तो अपनी स्किन टोन (skin tone) के हिसाब से रंगों का चुनाव करना बेहद अहम होता है। इससे न सिर्फ आपका रंग और भी निखरेगा, बल्कि आप एक-दूसरे के साथ शानदार तरीके से कंप्लीमेंट करेंगे और आत्मविश्वास से भरे हुए स्टाइलिश नजर आएंगे। तो चलिए, हम आपको बताते हैं कि शादी में लहंगा या शेरवानी का चुनाव करते वक्त अपनी स्किन टोन के हिसाब से कौन सा रंग आपको पहनना चाहिए।

फेयर स्किन टोन के लिए लहंगा और शेरवानी कलर 
अगर आपकी स्किन टोन फेयर है, तो दूल्हे के लिए ब्राइट ग्रीन, नेवी ब्लू, वाइन, शाइनी पर्पल जैसे चमकीले रंग बेहतरीन रहेंगे। वहीं, दुल्हन के लिए फेयर स्किन टोन पर रूबी, रेड, टोमाटो रेड, मैरून, डार्क पिंक, सिल्वर, गोल्डन, मैटेलिक, ब्लू और लैवेंडर जैसे रंग बहुत खूबसूरत लगेंगे।

डस्की स्किन टोन के लिए लहंगा और शेरवानी के कलर
अगर आपकी स्किन टोन डस्की है, तो आपको वार्म और अर्थी रंगों का चुनाव करना चाहिए। बर्न्ट ऑरेंज, येलो, रेड, मैजेंटा पिंक, पीच जैसे रंग अच्छे विकल्प होंगे। मीडियम टोन पर रॉयल ब्लू और डस्की पिंक भी शानदार दिखाई देंगे।

डार्क स्किन टोन के लिए लहंगा और शेरवानी के रंग  
अगर आपकी स्किन टोन डार्क है और आप शेरवानी में क्लासी और एलीगेंट लुक चाहते हैं, तो चटक और चमकीले रंगों से बचना चाहिए। इसके बजाय, आप सटल ग्रे, ब्लैक जैसे रंगों का चयन कर सकते हैं। वहीं, दुल्हन के लिए कूल और अंडरटोन रंग जैसे डीप रेड, मर्जेंटा, नेवी ब्लू, और डार्क पर्पल बेहतर विकल्प होंगे, जो आपकी स्किन टोन को निखारते हुए खूबसूरत दिखेंगे।  

अन्य टिप्स ,फैब्रिक का चुनाव
सिल्क और वेलवेट जैसे रिच फैब्रिक्स सभी स्किन टोन पर जंचते हैं और शादी के दिन आपके लुक को और भी ग्लैमरस बना सकते हैं।  

एक्सेसरीज का ध्यान रखें 
गोल्डन और सिल्वर एक्सेसरीज अपनी स्किन टोन के अनुसार चुनें। फेयर स्किन टोन पर सिल्वर एक्सेसरीज अच्छा दिखती हैं, वहीं डस्की स्किन टोन पर गोल्ड या रोज गोल्ड एक्सेसरीज परफेक्ट रहती हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स