दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल को अदालत से बड़ी राहत, जेल से रिहा होने का रास्ता हुआ साफ।

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल को अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनका जेल से रिहा होने का अनुरोध मंजूर कर लिया है। इसका मतलब है कि अब वह जेल से बाहर आ सकते हैं। करीब एक महीने पहले उन्हें सैन्य शासन लागू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उस पर चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। यून सुक को दक्षिण कोरिया के अभियोजकों ने पिछले महीने सैन्य शासन लागू करने के लिए महाभियोग के माध्यम से राष्ट्रपति पद से हटा दिया था। योनहाप समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार सियोल मध्य जिला अभियोजन कार्यालय ने यून पर तीन दिसंबर को दिए गए एक आदेश के संबंध में विद्रोह का आरोप लगाया है, जिससे देश में भारी राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी।

सैन्य शासन लागू करने का आदेश देने के आरोप में यून सुक येओल को राष्ट्रपति पद से महाभियोग के जरिए हटाया गया था और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले पर एक संवैधानिक अदालत अलग से विचार कर रही है कि क्या उन्हें राष्ट्रपति पद से आधिकारिक रूप से बर्खास्त किया जाए या फिर बहाल किया जाए। हालांकि, यून ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने सैन्य शासन लागू करने का आदेश देते हुए राष्ट्रीय असेंबली को "गुंडों का अड्डा" कहा था और साथ ही उत्तर कोरिया के समर्थकों और राष्ट्रविरोधी ताकतों को खत्म करने का संकल्प लिया था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स