होली 2025: इस साल कब मनाई जाएगी रंगों वाली होली? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त। 

होली खुशी, उल्लास, रंग और उमंगों का त्यौहार है, जिसे हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। इस दिन लोग अपने सारे ग़ुस्से और नाराजगी को भुलाकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर प्यार के रंग में रंग जाते हैं। पूरे देश में यह त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है और हर क्षेत्र में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे – फगुआ, होरी, धुलेंडी, दोल, धूलिवंदन आदि। तो चलिए अब जानते हैं कि इस साल रंगों से भरी होली कब मनाई जाएगी।

होली की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है, क्योंकि इस साल होली की दो तारीखें 14 और 15 मार्च सामने आ रही हैं। लेकिन बता दें कि होली हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे शुरू होगी और 14 मार्च को दोपहर 12:35 बजे समाप्त होगी। इसलिए, इस साल रंगों वाली होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। होली से पहले होलिका दहन किया जाता है, जो इस साल 13 मार्च को होगा। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात 11:26 बजे से मध्यरात्रि 12:48 बजे तक रहेगा। इसे छोटी होली भी कहा जाता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स