न्यूजीलैंड की कप्तानी में बदलाव: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हार के बाद माइकल ब्रेसवेल को सौपी गई कमान।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा, जिससे 25 साल बाद खिताब जीतने का उनका सपना टूट गया। इस हार के बाद टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है, जिसमें मिचेल सैंटनर के बजाय माइकल ब्रेसवेल को कप्तानी सौपी गई है, क्योंकि सैंटनर इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन और रचिन रवींद्र जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज में कई प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से जूझ रही है। डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स और रचिन रवींद्र T20I प्रतिबद्धताओं के कारण इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, जबकि केन विलियमसन भी खुद को अनुपलब्ध बता चुके हैं। ये खिलाड़ी IPL 2025 में अपनी टीमों के लिए खेलेंगे, जैसे डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र चेन्नई सुपर किंग्स के लिए, लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब किंग्स के लिए, मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस के लिए और ग्लेन फिलिप्स गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे। केन विलियमसन इस सीजन IPL में नहीं, बल्कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 में हिस्सा लेंगे।
इस बीच, ईश सोढ़ी और बेन सीयर्स की टीम में वापसी हुई है। ईश सोढ़ी ने श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज मिस की थी, जबकि बेन सीयर्स चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेल पाए थे। काइल जैमीसन और विल ओ'रूर्के पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध होंगे। चोट के बाद मैट हेनरी को सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए चुना गया है, लेकिन उन्हें पहले फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। फिन एलन, जिमी नीशम और टिम सीफर्ट भी टीम में शामिल किए गए हैं।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच T20I सीरीज का शेड्यूल निम्नलिखित है:
1. पहला T20I: रविवार, 16 मार्च, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
2. दूसरा T20I : मंगलवार, 18 मार्च, यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो ओवल, डुनेडिन
3. तीसरा T20I : शुक्रवार, 21 मार्च, ईडन पार्क, ऑकलैंड
4. चौथा T20I : रविवार, 23 मार्च, बे ओवल, टॉरंगा
5. पांचवां T20I : बुधवार, 25 मार्च, स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन
न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज के लिए इस प्रकार है:
- कप्तान : माइकल ब्रेसवेल
- खिलाड़ी: फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स (मैच 4-5), मिच हे, मैट हेनरी (मैच 4-5), काइल जैमीसन (मैच 1-3), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, विल ओ'रूर्के (मैच 1-3), टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।
















































































Leave Your Message