बीएलए ने 104 यात्रियों को किया रिहा, पाक सेना के दावे की सच्चाई आई सामने। 

बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा हाईजैक की गई जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के 104 यात्री अब मुक्त हो चुके हैं। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उन्होंने बीएलए के 16 आतंकवादियों को मारकर इन बंधकों को रिहा किया। हालांकि, मुक्त हुए यात्रियों ने सेना के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तानी सेना ने नहीं, बल्कि बीएलए ने खुद से रिहा किया और बताया कि उनकी सेना से कोई दुश्मनी नहीं है।

जाफर एक्सप्रेस के रिहा हुए बंधकों ने पुष्टि की है कि बीएलए ने उन्हें रिहा किया, क्योंकि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ थे, और बीएलए ने किसी भी महिला या बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। यात्रियों का कहना था कि बीएलए ने उन्हें यह कहकर छोड़ दिया कि "आपसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं है।" इसके बाद, बीएलए ने दावा किया कि उसने 80 से अधिक नागरिकों और बच्चों को रिहा किया। वहीं, पाकिस्तानी सेना ने पहले दावा किया था कि उन्होंने मुठभेड़ में बीएलए के कई लड़ाकों को मारकर बंधकों को रिहा किया। लेकिन रिहा हुए यात्रियों ने एक वीडियो में कहा कि पाकिस्तानी सेना से उन्हें कोई मदद नहीं मिली और बीएलए ने उन्हें खुद छोड़ दिया। यात्रियों ने बताया कि वे चार घंटे तक पैदल चलकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स